साहिबगंज, दिसम्बर 16 -- साहिबगंज। शहर के चौक बाजार स्थित विद्या भारती विद्यालय जमुनादास केदारनाथ चौधरी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के वंदना कक्ष मंगलवार को विजय दिवस समारोह मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व वायुसैनिक एवं भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी गोपाल प्रसाद एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील पंडित ने सरस्वती माता, ओंकार एवं भारत माता की तस्वीर के सामने दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर किया। प्रधानाचार्य ने गोपाल प्रसाद को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। गोपाल प्रसाद ने बताया कि आज ही के दिन सन् 1971 में भारतीय सेना की वीरता के आगे पाकिस्तान की सेना ने आत्मसमर्पण किया और बांग्लादेश को आजादी मिली थी । समारोह का संचालन आचार्य अमित कुमार ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...