लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 15 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। 16 दिसंबर को देशभर में विजय दिवस मनाया जाएगा। यह दिवस वर्ष 1971 के भारत-पाक युद्ध में भारत की ऐतिहासिक जीत और पाकिस्तानी सेना के आत्मसमर्पण की स्मृति में मनाया जाता है। विजय दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद द्वारा सदर चौराहा स्थित इंदिरा पार्क में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान पूर्व सैनिकों द्वारा शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी तथा भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को नमन किया जाएगा। परिषद के पदाधिकारियों ने बताया कि इस अवसर पर पूर्व सैनिकों के साथ नगर के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी एवं युवा वर्ग भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी को देशभक्ति और सैन्य परंपराओं से जोड़ना है। आयोजकों ने नगरवासियों से अपील की है कि वे कार्यक्...