मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 16 -- मुशहरी, हिसं। प्रखंड के नरौली पंचायत भवन में मंगलवार को विजय दिवस के अवसर पर पंचायत की स्कूली छात्राओं के बीच खेलकूद और भाषण प्रतियोगिता हुई। मेरा युवा भारत केंद्र मुजफ्फरपुर के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधरोपण भी किया गया। मुख्य अतिथि नरौली पंचायत की मुखिया सोनी कुमारी एवं विशिष्ट अतिथि मेरा युवा भारत केंद्र की उपनिदेशक रश्मि सिंह, सरपंच मालती देवी, पंसस कविता कुमारी थीं। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रजनी कुमारी, द्वितीय स्थान सोनाली कुमारी एवं तृतीय स्थान नेहा कुमारी को मिला। खेलकूद प्रतियोगिता में रिले दौड़ एवं 200 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया। रिले दौड़ में प्रथम स्थान पिंकी, आरती, कविता, प्रियंका, द्वितीय स्थान सोनी, अनु, तनु, रिया और तृतीय स्थान रजनी, अनू भारती...