नोएडा, दिसम्बर 16 -- नोएडा। सेक्टर-37 विजय दिवस वॉल पर अरुण विहार रेज़िडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने मंगलवार को विजय दिवस मनाया गया। 1971 के भारत-पाक युद्ध में देश की एकता, अखंडता और सम्मान की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को विजय दिवस वॉल पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीसीपी यमुना प्रसाद रहे। उन्होंने शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की और 1971 युद्ध में भारतीय सशस्त्र बलों के अद्वितीय शौर्य और पराक्रम की सराहना की। अरुण विहार रेज़िडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सेवानिवृत कर्नल आईपी सिंह ने बताया कि इस अवसर पर 1971 युद्ध अभियानों में भाग लेने वाले पूर्व सैनिकों, गणमान्य नागरिकों और बड़ी संख्या में अरुण विहार के निवासियों की गरिमामय उपस्थिति रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.