देहरादून, दिसम्बर 16 -- देहरादून। नेताजी संघर्ष समिति ने सोमवार को कांवली रोड स्थित कार्यालय में विजय दिवस मनाया। इस दौरान 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रभात डंडरियाल और प्रमुख महासचिव आरिफ वारसी ने कहा कि देश को उन शहीदों को कभी नहीं भूलना चाहिए। जिनके बलिदान के कारण भारत ने पाकिस्तान को धूल चटा दी थी। राज्य आंदोलनकारी प्रदीप कुकरेती और विपुल नौटियाल ने कहा कि 16 दिसंबर का दिन इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है। इसी दिन पाकिस्तान के दो टुकड़े होकर बांग्लादेश का निर्माण हुआ था और उसकी ताकत कम हुई थी। इस दौरान दानिश नूर, पारस यादव, अतुल शर्मा, इलियास कुरेशी, नितिन राठौड़, गुलाम मुस्तफा, रणजीत सिंह जोशी, विनोद असवाल, जय बिष्ट आदि मौजूद रहें।

हिंदी हिन्द...