सहारनपुर, दिसम्बर 16 -- 1971 के भारत-पाक युद्ध के 53वें विजय दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा शहीदों को नमन किया गया। रेलवे रोड स्थित जिला मुख्यालय कार्यालय पर आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष शीतल टण्डन ने कहा कि भारतीय सेना ने 1971 के युद्ध में अद्वितीय शौर्य, साहस और रणनीतिक कौशल का परिचय देकर विश्व में भारत का मान बढ़ाया। बैठक के पश्चात सभी पदाधिकारियों ने जिला सैनिक एवं पुनर्वास कार्यालय पहुंचकर शहीद मीनार पर पुष्प अर्पित किए। जिला महामंत्री रमेश अरोड़ा, कोषाध्यक्ष कर्नल संजय मिड्ढा, मेजर एसके. सूरी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...