लखनऊ, दिसम्बर 16 -- लखनऊ। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के बौद्धिक अक्षमता विभाग की ओर से एनसीसी इकाई के सहयोग से विजय दिवस पर ऑनलाइन व्याख्यान का आयोजन हुआ। इस दौरान सशस्त्र सेनाओं के साहस, बलिदान और वीरता को नमन कर, 1971 के युद्ध में भारतीय सेना की ऐतिहासिक विजय को याद किया गया। मुख्य वक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल (डॉ.) जी. एस. राणा (सेवानिवृत्त) ने सेना अधिकारी के रूप में अपने अनुभव और प्रसंग साझा किए। इस दौरान चैनिका द्विवेदी, डॉ. रुपाली शर्मा, बौद्धिक दिव्यांगता के विभागाध्यक्ष डॉ. कौशल शर्मा आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...