रुद्रपुर, दिसम्बर 15 -- रुद्रपुर। विजय दिवस पर पुलिस लाइन में मंगलवार को कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल सीपी कोठारी ने बताया कि पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक में 1971 के भारत-पाक युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगाी। शहीद और घायल सैनिकों के परिजनों को सम्मानित भी किया जाएगा। साथ ही पुलिस द्वारा सम्मान गारद भी दिया जाएगा। 1971 के भारत-पाक युद्ध, देश भक्ति संबंधित प्रतियोगिता और खेल प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कार वितरण भी किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...