कानपुर, दिसम्बर 16 -- कानपुर। पनकी डी ब्लॉक स्थित विद्यालय कमल मेमोरियल पब्लिक स्कूल में मंगलवार को विजय दिवस पर विशेष सामूहिक वन्देमातरम् समूहगान हुआ। इससे विद्यालय परिसर में राष्ट्रीय भावना का उन्नयन हुआ। समारोह में विद्यालय के सभी छात्र एवं छात्राओं के अतिरिक्त विद्यालय की प्रबंधक डॉ. रेखा दुबे, प्रधानाचार्या सुरभि दुबे, समन्वयक केवी पॉल, अजय रायजादा, सौरिन घोष, सीमा भाटिया, सीमा नंदा, रंजना शुक्ला, वैशाली तिवारी, श्रुति श्रीवास्तव, शिप्रा दीक्षित और अमृता सिंह चंदेल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...