भागलपुर, दिसम्बर 17 -- मध्य विद्यालय जगदीशपुर में विजय दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान भारतीय सैन्य को सलामी देते हुए बच्चों द्वारा कई साहसिक गतिविधि प्रस्तुत किए गए। प्रधानाध्यापक आशुतोष चन्द्र मिश्र ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि इस अवसर पर हम अपने वीर सपूतों के पराक्रम और शौर्य की गाथा का स्मरण करते हैं। जिसमें यह संकल्प लेते हैं कि परिस्थितियां चाहे जैसी भी हो, हम भारत की एकता और श्रेष्ठता को सदैव ही अक्षुण्ण रखेंगे। मौके पर शिक्षक अभिनाश सरोज, वीणा कुमारी, प्रतिमा मिश्रा सहित कई छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...