कानपुर, दिसम्बर 16 -- कानपुर। जन जागृति मंच ने भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारत की ऐतिहासिक विजय के उपलक्ष्य में अमर जवान चौक मोतीझील में विजय दिवस का आयोजन किया। अमर जवान चौक पर पुष्पांजलि कर दीप प्रज्वलित किए और युद्ध के बहादुर सैनिकों के पराक्रम एवं बलिदान का स्मरण किया। संस्था के अध्यक्ष विनोद मिश्र ने कहा कि मात्र 13 दिन तक चले युद्ध में बहादुर भारतीय सेना के सामने पाकिस्तानी सेना को घुटने टेकने के लिए मजबूर होना पड़ा था। 93 हजार पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय सेना के समक्ष आत्मसमर्पण किया था। वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. दिवाकर मिश्रा ने कहा कि बहादुर भारतीय सेना ने 13 दिनों में पाकिस्तानी सेना को धूल चटा दी थी। उस ऐतिहासिक विजय के उपलक्ष्य में हर वर्ष विजय दिवस मनाया जाता है। अरुण पाल ने कहा इस युद्ध में भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना को बहुत ...