देहरादून, दिसम्बर 16 -- देहरादून। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने मंगलवार को विजय दिवस के अवसर पर शौर्य स्थल, देहरादून में देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने सेवारत और पूर्व सैनिकों से संवाद किया व राष्ट्र की सेवा में उनके अमूल्य योगदान की सराहना की। राज्यपाल ने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध को भारतीय सैन्य इतिहास का स्वर्णिम अध्याय बताते हुए इस ऐतिहासिक विजय का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों ने अद्वितीय शौर्य और कुशल रणनीति का परिचय देते हुए न केवल दुश्मन के 93 हजार सैनिकों को आत्मसमर्पण के लिए विवश किया, बल्कि बांग्लादेश के निर्माण का मार्ग भी प्रशस्त किया। राज्यपाल ने जोर दिया कि आज भारत आधुनिकीकरण और तकनीकी न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.