सहारनपुर, अक्टूबर 2 -- विजय दशमी पर जिले भर में कई जगहों से शोभायात्राएं निकाली गई। प्रभु श्रीराम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। लोगों ने पुष्प और नोरतों की वर्षा कर शोभायात्राओं का स्वागत किया। बैंडबाजों पर बज रही धुनों से वातावरण भक्तिमय हो गया। इसके साथ ही देवी-देवताओं की अनेक झांकियां आकर्षण केंद्र रही। वहीं, पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के चाकचौबंद इंतजाम किए। विजय दशमी पर भगत सिंह चौक के निकट स्थित श्री रामलीला भवन से प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघन और हनुमान जी की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में दस बैंड शामिल रहे। शोभायात्रा में सबसे आगे भगवान श्रीगणेश का रथ चल रहा था। इसके पश्चात भगवान शंकर और मां पार्वती, लक्ष्मी नारायण, राधा कृष्ण सहित अनेक देवी-देवताओं की झांकियां चल रही थी, जो आकर्षण केंद्र रही। बैंडबाजों पर बज र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.