रामगढ़, जनवरी 10 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा दुकानदार संघर्ष समिति ने विजय ज्वेलर्स डकैती कांड को लेकर पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गहरी चिंता जताई है। समिति की ओर से अध्यक्ष महेश्वर साहू, कार्यकारी अध्यक्ष श्यामकिशोर सिंह, उपाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता, सचिव सुरेश उपाध्याय, कोषाध्यक्ष दिलीप अग्रवाल, सदस्य अशोक सोनी, शकील अख्तर मस्सन, एजाज अहमद, सरफराज अहमद, अशोक कुमार और मुकेशलाल सिंदूरिया ने संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि डकैती की घटना के इतने दिनों बाद भी पुलिस किसी ठोस नतीजे तक नहीं पहुंच सकी है, जो चिंता का विषय है। आलम यह है कि विजय ज्वेलर्स के संचालक किशोरी वर्मा व उनके पुत्र बकायदा प्रेस कांफ्रेंस कर अपनी पीड़ा जाहिर कर दुकानदार व व्यवसायियों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। समिति का कहन...