शामली, मई 7 -- मजदूरी कर घर लौट रहे युवक विजय कश्यप की हरियाणा पुलिस के द्वारा पीट पीट कर की गई हत्या के मामले में गमगीन माहौल में युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। युवक की हत्या को लेकर नगर में गम आक्रोष का माहौल व्याप्त है। परिजनों ने मामले में हरियाणा व उत्तर प्रदेश के सीएम से पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग की है। कस्बा निवासी अजब सिंह कश्यप के दो पुत्र अजय व विजय हरियाणा में शादी समारोह में मजदूरी करने के लिए गए हुए थे। आरोप है कि रविवार की देर शाम जब दोनों भाई वापस आ रहे थे टोल प्लाजा के समीप तीन पुलिसकर्मियों ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर दोनों भाइयों को रोक लिया और उन पर महिला को छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए मारपीट की। मृतक के भाई अजय ने बताया कि वह किसी तरह उनके चुंगल से छुटकर आ गया था। पुलिस ने उसके भाई विजय को हिरास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.