फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 12 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। ग्राम्य विकास मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन की स्थानीय शाखा का चुनाव शुक्रवार को गहमा गहमी के बीच कराया गया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संरक्षक राकेश सारस्वत, सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी राममोहन भल्ला की देखरेख में चुनाव कराया गया। महासंघ की अध्यक्ष दीपिका त्रिपाठी, महामंत्री प्रमोद दीक्षित भी एसोसिएशन के चुनाव के समय मौजूद थे। इस दौरान कर्मचारियों ने आपस में विचार विमर्श कर नई कमेटी पर मुहर लगायी। इसमें विजय राठौर अध्यक्ष बनाये गये। महामंत्री अजय कुमार संत, कोषाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, उपाध्यक्ष पीके दुबे, प्रीती तिवारी, ममता राठौर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष केडी दीक्षित, संगठन मंत्री स्वाती मिश्रा,आडीटर सूर्य नरायन त्रिपाठी, संयुक्त मंत्री राज भारती, मीडिया प्रभारी जिबरान खान बनाये गये। जबकि सद...