कौशाम्बी, अगस्त 12 -- हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य की अगुवाई में सिराथू ब्लॉक परिसर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा गीत पर लोग झूमते नजर आये। तिरंगा यात्रा को लेकर गांव, मोहल्लों, कस्बों व शहर में प्रतिदिन देशभक्त हाथों में तिरंगा लेकर मां भारती का जयकारा लगाते हुए तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को नगर पंचायत सिराथू स्थित ब्लॉक कार्यालय से भाजपा जिलाध्यक्ष धर्म राज मौर्य के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपाइयों ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा के दौरान सभी देशभक्त हाथों में तिरंगा झंडा लहराते हुए विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा... गीत पर झूमे और मां भारती के जयकारे लगाए। नगर भ्रमण के बाद मां भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.