फतेहपुर, फरवरी 7 -- विजयीपुर। सहकारी समितियों के अध्यक्षों व सचिवों की सेंधमारी के कारण खाद वितरण व्यवस्था चरमरा गई है। जिसका खामियां अफसरों को भुगतना पड़ रहा है। सहकारी समितियों पर खाद की ओवररेटिंग, कालाबाजारी और किसानों के साथ भेदभाव के कई आरोप लग चुके हैं लेकिन अब एक नया मामला सहकारी समिति में रात के अंधेरे में खाद बिक्री का सामने आया है। सहकारी समिति विजयीपुर में टार्च की रोशनी में खाद बेंचें जाने का एक वीडियो तेजी से वायरल है, जिस संज्ञान में लेते हुए एसडीएम ने खागा ने जांच के आदेश दिए हैं। हालांकि आपका अपना अखबार वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। क्षेत्र में किसानों को इस समय पर्याप्त मात्रा में समय से खाद नहीं मिल पा रही है। सहकारी समितियों में पूरा दिन लाइन में खड़े रहने के बाद भी देर शाम किसानों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है।...