गोपालगंज, फरवरी 10 -- विजयीपुर। शराब पीकर हंगामा कर रहे दो युवकों को स्थानीय थाने की पुलिस ने सोमवार की रात में नवतन मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों में स्थानीय थाना क्षेत्र के ऐंठी गांव का रंजीत भास्कर और सीमावर्ती उत्तर प्रदेश राज्य के देवरिया जिले के खामपार थाना क्षेत्र के बंधी मीसा गांव का विनर कुमार शामिल है। दोनों को पुलिस ने मंगलवार को न्यायालय में भेज दिया। --------- 30 बोतल शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार विजयीपुर। स्थानीय थाने की पुलिस ने हाहा पुल के समीप 30 बोतल शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी स्थानीय थाना क्षेत्र के लाला के बेलवां गांव के जीरजोधन बारी है। पुलिस ने उन्हें मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.