गोपालगंज, दिसम्बर 17 -- विजयीपुर l एक संवाददाता स्थानीय थाने के रसुलपुर गांव में गेहूं की फसल का पटवन करने के लिए मोटर का तार जोड़ रहे एक युवक की बिजली के करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना बुधवार सुबह की है। मृतक उक्त गांव निवासी गोरख यादव का 45 वर्षीय पुत्र राजित यादव था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं, युवक की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी सोभिया देवी, मां जायता देवी, पुत्र बिटू याव व सचिन यादव सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...