गोपालगंज, दिसम्बर 23 -- विजयीपुर, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के चौमुखा गांव में मंगलवार की अहले सुबह करीब साढ़े तीन बजे आग लगने से फूस से बने तीन घर जलकर राख हो गए। वहीं, गांव में अफरातफरी मच गयी। इस अगलगी में दो बाइक, एक साइकिल, 20 बोरी अनाज सहित हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गयी। पीड़ितों में रामजी साहनी, श्रीराम साहनी और शिवनाथ साहनी शामिल हैं। बताया गया कि कड़ाके की ठंड के कारण सभी लोग अपने-अपने घरों में गहरी नींद में सोए हुए थे। जब तक आग की जानकारी मिली, तब तक लपटें तेज हो चुकी थीं। शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सब कुछ जल चुका था। उधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में पीड़ितों द्वारा अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में आवेदन दिया गया है। पुल...