गोपालगंज, मार्च 9 -- विजयीपुर l एक संवाददाता प्रखण्ड के मुसेहरी और विजयीपुर बाजार में पथ प्रमंडल गोपालगंज ने सड़क के किनारे पर नाला निर्माण की स्वीकृति दे दी है। इससे विजयीपुर और मुसेहरी के व्यवसायियों में काफी हर्ष है। विदित है कि यहां नाला नहीं रहने के कारण बरसात के दिनों में सड़क पर जल जमाव की समस्या से राहगीरों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके लिए दोनों बाजार के व्यापारियों ने बार-बार प्रखंड से लेकर जिला के पदाधिकारियों तक गुहार लगा चुके थे । अब योजना को स्वीकृति मिलने से यह समस्या दूर हो जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.