गोपालगंज, जनवरी 2 -- विजयीपुर। एक संवाददाता प्रखंड में यूरिया खाद की कालाबाजारी से त्रस्त किसानों का आक्रोश शुक्रवार को सड़कों पर दिखा। किसानों ने हुंकार रैली निकालकर खाद की किल्लत और कालाबाजारी के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया। रैली का नेतृत्व हिन्दू युवा वाहिनी के जिला संयोजक कौशल किशोर सिंह उर्फ सोनू ने किया। किसान ट्रैक्टरों पर सवार होकर प्रखंड के नवतन मोड़ से माडरघाट पुल तक शांतिपूर्ण तरीके से रैली निकालते हुए अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते नजर आए। इस दौरान किसानों ने प्रशासन से यूरिया की आपूर्ति सुनिश्चित करने और कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई की मांग की। कौशल किशोर सोनू ने कहा कि किसान का मूल कार्य खेती करना और समाज को अन्न उपलब्ध कराना है। किसान न तो राजनीति में रुचि रखता है और न ही आंदोलन करना चाहता है, लेकिन जब प्रशासनिक उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.