गोपालगंज, जनवरी 21 -- विजयीपुर, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के बभनौली गांव निवासी एक कामगार की महाराष्ट्र के नासिक में फैक्ट्री में काम करने के दौरान हुए हादसे में मौत हो गयी। मृतक उक्त गांव निवासी लालबचन यादव के 42 वर्षीय पुत्र मोतीचंद यादव थे। परिजनों ने बताया कि पांच माह पहले ही वे रोजी-रोटी की तलाश में नासिक गये थे l जहां एक चीनी मील में काम कर रहे थे l इसी बीच 15 जनवरी को काम करने के दौरान ऊपर से नीचे गिर गये l जहां काफी चोट लगने के कारण कम्पनी के कर्मचारियों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया l इलाज के दौरान बीते रविवार की शाम उनकी मौज हो गयी l वहीं, घटना की सूचना मिलते ही घर से उनकी पत्नी गुलाबी देवी, पुत्र , भाई , साला व रिश्तेदार भी अस्पताल पहुंच गये l जहां से शव लेकर अपने गांव के लिए रवाना हुए। ------- मंगलवार की शाम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.