नई दिल्ली, फरवरी 23 -- Vijaya Ekadashi 2025: हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का बड़ा महत्व है। हर माह में आने वाली एकादशी तिथि को विष्णुजी की पूजा-अर्चना की जाती है और व्रत भी रखा जाता है। मान्यता है कि एकादशी व्रत से साधक को मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है और जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि भी बेहद खास होती है। इस दिन विजया एकादशी व्रत रखा जाता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, कल 24 फरवरी 2025 को विजया एकादशी का व्रत रखा जाएगा। मान्यताओं के अनुसार, विजया एकादशी का व्रत रखने से शत्रुओं पर विजयी प्राप्त होती है और दुखों का अंत होता है। इसलिए विजया एकादशी के दिन विष्णुजी की पूजा-उपासना की जाती है। कष्टों से मुक्ति पाने और मोक्ष प्राप्ति के लिए आप भी विजया एकादशी के दिन विष्णुजी की विधिवत पूजा-आराधना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.