बिहारशरीफ, फरवरी 12 -- विजया एकादशी आज, श्रद्धालु करेंगे भगवान विष्णु की विशेष आराधना पावापुरी, निज संवाददाता। फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि पर विजया एकादशी इस वर्ष शुक्रवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनायी जाएगी। श्रद्धालु भगवान विष्णु की विशेष पूजा-अर्चना कर व्रत रखेंगे और भजन-कीर्तन करेंगे। इस दिन प्रात:काल स्नान कर भक्तजन भगवान विष्णु के विग्रह की स्थापना कर पुष्प, धूप-दीप और नैवेद्य अर्पित करेंगे। साथ ही विष्णु सहस्रनाम का पाठ, धार्मिक ग्रंथों का अध्ययन और भक्ति गीतों का आयोजन किया जाएगा। मान्यता है कि इस व्रत के प्रभाव से जीवन की कठिनाइयों से मुक्ति मिलती है और बाधाओं का नाश होता है। आचार्य पप्पू पांडेय ने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार विजया का अर्थ विजय होता है। पौराणिक कथाओं में उल्लेख है कि प्रभु श्रीराम ने भी ल...