अंबेडकर नगर, अक्टूबर 3 -- अम्बेडकरनगर। विजयदशमी पर्व पर सालों से शस्त्रों के पूजन की परंपरा रही है। परंपरा का निर्वहन सभी शस्त्रागरों में हुआ। वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने स्थापना दिवस मनाने के साथ ही शस्त्र पूजन और बौद्धिक कार्यक्रम का आयोजन किया। नगर के सभी गन हाउस में भी शस्त्र पूजन की परंपरा निभाई गई। दशहरा पर्व पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का स्थापना दिवस नगर के बीएन इंटर कॉलेज के हाल में आयोजित हुआ। शस्त्र पूजन कार्यकम में नगर संघ चालक अनिल अग्रहरि के साथ बौद्धिक हुआ। अवध प्रांत के सह बौद्धिक प्रमुख अखिलेश ने दशहरा पर्व का महात्म बताया। कार्यकम में प्रशांत अवधवासी व अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...