लोहरदगा, अक्टूबर 4 -- लोहरदगा, संवाददाता। शारदीय नवरात्र के विजयादशमी के मौके पर गुरुवार को बकसीडीपा मैदान में केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति द्वारा भव्य मेला सह रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रावण दहन के लिए 60 फीट का रावण और 55 फीट का मेघनाद और कुंभकर्ण का पुतला बनाया गया था। जिले में लगातार हो रही बारिश के बावजूद भी मेले में भारी भीड़ उमड़ी। मेला पहुंचे लोगों के लिए नागपुरी गीत संगीत का भी आयोजन किया गया था जिसका लुत्फ मेले में पहुंचे लोगों ने उठाया, और नागपुरी गीत पर जमकर नाचे। मेला में परंपरा अनुसार खोड़हा दलों द्वारा पारंपरिक नृत्य नृत्य प्रस्तुत किया। जबकि पूरा मेला परिसर में अस्थाई गन्ने, स्थानीय मिठाई, चाउमीन-चिल्ली, मूंगफली-चना, आइसक्रीम आदि की दुकानें सजी हुई थीं। मेला का प्रमुख आकर्षण रावण दहन तथा आतिशबाज़ी रहा। मैदान में राम,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.