साहिबगंज, अक्टूबर 3 -- बरहड़वा। नौ दिनों तक चले शारदीय नवरात्र के बाद गुरुवार को विजयादशमी और दशहरा का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। त्योहार शांति व सौहार्द के माहौल में संपन्न हुआ। लोगों ने पूजा पंडालों में स्थापित मां दुर्गा एवं अन्य देवी देवताओं की प्रतिमा का दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। बरहड़वा नगर पंचायत के छाता डांगल, सब्जी मंडी, कुशवाहा टोला, रेलवे कॉलोनी सहित ग्रामीण क्षेत्र के रिशोर, मोगलपाड़ा सहित अन्य कई जगहों पर शुक्रवार को दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। मां दुर्गा के भक्तों ने नम आंखों से मां को विदाई दी। साथ ही अगले वर्ष फिर से आने वादा लिया। गाजे-बाजे के साथ निकली शोभा यात्रा के बाद मां को विदाई दी गई। वहीं लोग भक्तिगीतों की धुन पर झूमते दिखे। वहीं विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन तैनात ...