नई दिल्ली, फरवरी 5 -- आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में एक सरकारी मेडिकल कॉलेज की 26 वर्षीय स्नातकोत्तर मेडिकल छात्रा की पेट में तेज दर्द और उल्टी होने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना गुरुवार तड़के सामने आई, जब डॉक्टरों ने गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में इलाज के दौरान बी. दीपिका को मृत घोषित कर दिया। अधिकारी ने बताया कि सरकारी मेडिकल कॉलेज की 26 वर्षीय छात्रा की पेट में तेज दर्द और उल्टी होने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि एनेस्थिसियोलॉजी विभाग में तृतीय वर्ष की स्नातकोत्तर छात्रा और अनंतपुर जिले की रहने वाली दीपिका ने रात को एक अन्य कनिष्ठ छात्रा के साथ एग फ्राइड राइस खाने के बाद बेचैनी की शिकायत की थी। पुलिस के मुताबिक, बुधवार मध्...