कानपुर, फरवरी 15 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। शहर से गुजरने वाले कानपुर-इटावा-झांसी हाईवे (एनएच-2) से विजयनगर चौराहे की फोरलेन सड़क से सीधी कनेक्टिविटी होगी। सांसद रमेश अवस्थी और इलाकाई विधायक सुरेंद्र मैथानी की पैरोकारी रंग लाई और रविवार को रमेश अवस्थी और सुरेंद्र मैथानी ने इस फोरलेन सड़क का शिलान्यास किया। जनप्रतिनिधियों ने दावा किया है कि इस सड़क से बिना फंसे वाहन फर्राटा भरते हाईवे से शहर भीतर आ और जा सकेंगे। इस कार्य की समयसीमा भी तय कर दी गई है। कार्य हर हाल में 11 महीने में पूरा होगा। विजयनगर चौराहे से भौंती अंडरपास तक कोई साढ़े तीन किमी. लंबी सड़क के चालू होने से शहर के विकास को पंख लगेंगे। इस सड़क की मंजूरी के बाद शासन स्तर से पैसा रिलीज कराने और टेंडर प्रक्रिया पूरी कराने में महीनों पैरोकारी के बाद सफलता मिली। यह सड़क विजयनगर से...