गाज़ियाबाद, अप्रैल 20 -- गाजियाबाद। विजयनगर क्षेत्र में नलकूप खराब होने से पानी संकट दूर नहीं हो रहा।इस कारण लोग पानी संकट से जूझ रहे हैं। लोग बाजार से पानी खरीद रहे हैं। इससे उनका बजट बिगड़ रहा है। विजयनगर जोन में गिरते भूजल स्तर ने पेयजल संकट पैदा कर दिया। पिछले तीन माह में 25 से ज्यादा नलकूप ने पानी छोड़ दिया। सभी नलकूप का बोरिंग 220 फीट पर था। अब नया बोरिंग 320 और 350 फीट पर कराया जा रहा है। नलकूप खराब होने से पानी संकट है। हालांकि जलकल विभाग खराब नलकूप रिबोर करा रहा है। इसके बावजूद आए दिन नलकूप खराब हो रहे हैं। विजयनगर जोन में 16 वार्ड हैं। डूडाहेड़ा, विजयनगर, प्रताप विहार, भूड़ भरात, रामपुरी, सुदामापुरी, सिद्धार्थ विहार, नंदकी चौक, भीमनगर, के- ब्लाक, जे-ब्लाक, रविदास कॉलोनी आदि कॉलोनी हैं। वार्डों में पाइप लाइन से आपूर्ति होती है। व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.