गाज़ियाबाद, अगस्त 2 -- गाजियाबाद। विजयनगर क्षेत्र में एक साल बाद भी गंगाजल आपूर्ति योजना पर काम शुरू नहीं हो सका।नगर निगम फंड जारी कर चुका। इसके बावजूद जल निगम कार्य शुरू नहीं करा रहा है।ऐसे में लोगों को पर्याप्त पेयजल नहीं मिल रहा। लोगों को दिक्कत उठानी पड़ रही है। विजयनगर जोन में 16 वार्ड हैं। इनमें 30 एचपी के 44 और पांच-दस एचपी के 190 नलकूप हैं। निगम के जलकल विभाग ने करीब दस साल पहले 180 से 200 फीट पर बोरिंग कराया था। इसके पांच साल बाद भूजल स्तर में गिरावट होने लगी। नलकूप पानी छोड़ने लगे। जलकल विभाग ने 220 फीट पर नए नलकूप के बोरिंग कराए। मगर स्थिति खराब होती जा रही है। भूजल स्तर 350 फीट पर पहुंच गया। इस कारण आए दिन नलकूप खराब हो रहे हैं। ज्यादातर नलकूप देरी से पानी उठा रहे हैं। इससे लोगों के सामने पानी संकट पैदा होने लगा है। 10 वार्ड म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.