हाथरस, सितम्बर 27 -- हाथरस, हिन्दुस्तान संवाद। अक्तूबर माह की शुरुआत के साथ त्योहारों का सीजन शुरू हो जाएगा। इस दौरान यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए विजय दशमी से लेकर छठ पूजा तक रोडवेज बसों का अतिरिक्त संचालन किया जाएगा। निगम स्तर से वीडियो कांफ्रेस के जरिए इनकम को बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही हर रोज मार्गो पर जाने वाले चालक परिचालकों की काउंसलिंग की जाएगी। हाथरस डिपो में वर्तमान में 89 बसें हैं। ये बसें लोकल व लंबे रूटों पर संचालित होती हैं। हाथरस डिपो की काफी समय से इनकम की स्थिति सहीं नही चल रही है। इसे लेकर अधिकारी खासे परेशान हैं। निगम स्तर से वीडियो कांफ्रेस के जरिए एमडी ने इनकम की समीक्षा की। जो संतोषजनक नहीं मिली। इस पर निगम के एमडी ने नाराजगी जताई। निगम स्तर से साफ शब्दों में निर्देश दिए गए कि विजयदशमी से लेकर छठ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.