मोतिहारी, अक्टूबर 4 -- रक्सौल। लायंस क्लब ऑफ रक्सौल के तत्वावधान में 2 अक्टूबर की शाम विजयादशमी के पावन अवसर पर डांडिया उत्सव का भव्य आयोजन एस ए भी स्कूल परिसर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ। स्कूली नन्ही छात्राओं ने बिहार की सांस्कृतिक धरोहर झिझिया नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। इस प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया, बल्कि बिहार की लोक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का संदेश भी दिया। उत्सव का संचालन सीमा बरनवाल और प्रियंका सोनी ने किया। उनकी ऊर्जावान शैली और मधुर उद्घोषणा ने पूरे माहौल को जीवंत बना दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...