लातेहार, अक्टूबर 4 -- लातेहार,प्रतिनिधि। 32वीं सशस्त्र सीमा बल बटालियन शिविर में विजयदशमी के मौके पर शस्त्र पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बटालियन के कमांडेंट राजेश सिंह के नेतृत्व में मंदिर परिसर में शस्त्र पूजन किया गया। इस अवसर पर वैदिक परंपरा के अनुसार पुरोहित द्वारा विधि पूर्वक मां शक्ति की आराधना की गई। जिसमें वाहिनी की समृद्धि, देश की सुरक्षा एवं जनकल्याण की कामना की गई। शस्त्र पूजन की यह परंपरा मातृशक्ति एवं शौर्य का प्रतीक माना जाता है जो जवानों में आत्मबल, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा की भावना को सुदृढ़ करती है। मौके पर कमांडेंट श्री सिंह ने आपसी सौहार्द एवं एकता का संदेश दिया। यह आयोजन वीरता, परंपरा और आस्था का एक अद्वितीय संगम था,जिसने समस्त जवानों में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार हुआ। एसपी कुमार गौरव ने कहा कि विजयदशमी को मां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.