बुलंदशहर, सितम्बर 28 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ऊंचागांव खंड द्वारा आज गिरोरा मंडल के गांव थोना में विजयदशमी के उत्सव पर पथ संचलन का कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें करीब 145 पूर्ण धारी स्वयंसेवकों व करीब 30 अन्य ग्राम वासियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रवीकरण विभाग संचालक रहे। मुख्य वक्ता रवि कुमार सिंह ने संघ शताब्दी वर्ष पर संघ के द्वारा करणीय कार्यों पर प्रकाश डालते हुए सभी स्वयंसेवकों को मार्गदर्शित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से योगेश कुमार, एडवोकेट वीरपाल सिंह, धर्मवीर मास्टर, रवि कुमार, रवि बजरंगी, लोकेश, भारत सिंह, सुंदर, योगेंद्र सिंह, शिवकुमार पाठक, सुनील, आदि मौजूद है। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री राम के सम्मुख चित्रों पर पुष्प अर्पित कर दंड पूजन कर किया। तत्पश्चात सभी स्वयंको ने गांव थोना में पथ संचलन किया। का...