भभुआ, फरवरी 24 -- प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार विजन सीसी के आशिफ को दिया गया मोहनियां के महाराणा प्रताप कॉलेज परिसर में आज खेला जाएगा मैच (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। कैमूर जिला क्रिकेट संघ द्वारा क्रिकेटर नीतीश पटेल स्मृति में आयोजित सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग का मैच भभुआ शहर के जगजीवन स्टेडियम में मंगलवार को खेला गया। प्लेयर्स क्रिकेट एकेडमी का मुकाबला विजन क्रिकेट क्लब से हुआ। विजन सीसी ने प्लेयर्स सीए पर 6 विकेट से शानदार विजय प्राप्त किया। प्लेयर्स सीए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 23.5 ओवरों में 10 विकेट खोकर 132 रन पर सिमट गई। प्लेयर्स सीए के नितिन राज ने 18 रन, रवि सिंह 17 रन, शांतनु 12 और अभिजीत ने 10 रन बनाए। विजन सीसी की ओर से आशिफ अहमद ने शानदार 5 विकेट, अंश अरमान ने 3 विकेट और वसीम व अभिनंदन ने 1-1 विकेट प्राप्त किये।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.