भभुआ, जनवरी 5 -- अयान सिंह ने 79 गेंदों में 84 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली भभुआ, नगर संवाददाता। शहर के जगजीवन स्टेडियम में जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित क्रिकेटर नीतीश पटेल स्मृति जूनियर क्रिकेट लीग का 26वां मुकाबला कुदरा क्रिकेट क्लब और विजन क्रिकेट क्लब के बीच हुआ, जिसमें विजन सीसी ने कुदरा सीसी को 86 रन से पराजित किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए विजन सीसी ने 30 ओवर में 7 विकेट पर 247 रन बनाया। अयान सिंह ने 79 गेंदों में 84 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। कप्तान अंशु आर्या ने 41, आकाश साहनी ने 13 गेंदों में 29 और आदित्य सिंह ने 23 रन का योगदान दिया। अतिरिक्त रनों से टीम को 56 रन मिले। कुदरा सीसी की ओर से भास्कर और मृत्युंजय कुमार ने दो-दो विकेट चटकाए। लक्ष्य हासिल करने उतरी कुदरा सीसी की टीम 30 ओवर में 9 विकेट पर 161 रन ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.