आरा, दिसम्बर 15 -- बिक्रमगंज। विगत आठ वर्षों से उत्कृष्ट और शानदार शिक्षण से शाहाबाद में अपनी पहचान बनाने वाले विजन वर्ल्ड स्कूल में रविवार को नामांकन जांच परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें बिक्रमगंज शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के साथ भोजपुर, रोहतास एवं बक्सर जिले के अलग- अलग हिस्सों से कुल 1535 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस परीक्षा का परिणाम 30 दिसंबर को जारी किया जाएगा। बड़ी संख्या में नामांकन जांच परीक्षा देने आए बच्चों व उनके साथ आए अभिभावकों में विज़न वर्ल्ड स्कूल में नामांकन कराने को लेकर अद्भुत उत्साह एवं सकारात्मक सोच देखने को मिला। कई अभिभावकों ने बिक्रमगंज शहर में ऐसे उत्कृष्ट शिक्षण संस्थान शुरू करने को लेकर विजन क्लासेज के चेयरमैन के. सिंह सर का हृदय से आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। दूरदराज के अभिभावकों के आग्रह पर ...