भभुआ, जनवरी 7 -- मुकाबलों में जूनियर क्रिकेटरों ने खेल मैदान दिखाया अपना दमखम शहर के जगजीवन स्टेडियम में विजन यूथ का रहा संतुलित प्रदर्शन (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। कैमूर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित क्रिकेटर नितिश पटेल स्मृति जूनियर क्रिकेट लीग के तहत बुधवार को दो रोचक मुकाबले खेले गए। जगजीवन स्टेडियम भभुआ में खेले गए 29वें मैच में विजन यूथ क्रिकेट एकेडमी ने मेंटोर क्रिकेट एकेडमी को 5 विकेट से पराजित कर अंक तालिका में महत्वपूर्ण बढ़त बनाई। मेंटोर क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 23.4 ओवर में 136 रन बनाए। तन्मय श्रीवास्तव ने 37 रन की संयमित पारी खेली, जबकि शिवम सिंह ने 34 और राहुल सिंह 26 रनों का उपयोगी योगदान दिया। विजन यूथ के गेंदबाजों ने सटीक लाइन-लेंथ के साथ दबाव बनाए रखा। सुधांशु रंजन ने उत्कृष्ट गेंदबाजी करत...