मैनपुरी, दिसम्बर 14 -- नगर के कबीर आश्रम पर रविवार को सत्संग का आयोजन हुआ। जिसमें महंत अमर साहेब ने प्रवचन दिए। उन्होंने कहा कि जब तक मनुष्य के पास धन-दौलत व पद-प्रतिष्ठा रहती है, तब तक उसका सभी लोग सम्मान करते हैं। यह चीजें न होने पर लोग उससे दूरी बना लेते हैं। यह संसार स्वार्थी है। सदगुरू जगाते हुए कहते हैं कि परमार्थी इंसान चाहे सुख हो या दुख, हानि हो या लाभ वह हमेशा आत्मीयता का प्रेम करता है। महंत ने कहा कि हमारे जीवन में विचारों का बहुत अधिक महत्व होता है। विचारों से मनुष्य ऊपर उठता है और विचारों से ही नीचे गिरता है। संसार में लोग क्रोध, मोह, अहंकार व स्वार्थ की आग में जल रहे हैं। इस आग से परमात्मा की शरण में जाने से ही मनुष्य बच सकता है। सत्संग में आए अन्य संतजनों ने भी प्रवचन दिए। अंत में में सदगुरू की आरती कर प्रसाद का वितरण किया ...