पीलीभीत, फरवरी 7 -- पीलीभीत। संस्कार भारती के तत्वावधान में नाट्य शास्त्र के प्रणेता महर्षि भरत मुनि के जन्मदिवस और स्वर कोकिला लता मंगेशकर के परिनिर्वाण दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। डॉ. ऋचा वार्ष्णेय के आवास पर लायंस बाल विद्या मंदिर की संगीत अध्यापिका नीलम सक्सेना और वरिष्ठ अधिवक्ता अविनाश चंद्र मिश्रा को स्मृति चिह्न भेंट कर उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। संगोष्ठी के प्रथम सत्र में महर्षि भरत मुनि के योगदान पर डॉ. रेनू सक्सेना ने विचार रखे नेहा पंत ने सभी रसों की भावपूर्ण नाट्य प्रस्तुति दी। साहित्य और काव्य क्षेत्र में डॉ. पूनम चंद्रा, पुष्पा सिंह, योगेंद्र गोस्वामी, देवेंद्र गोस्वामी और अविनाश मिश्र, डा.उपेंद्र नाथ ने रचना पाठ किया। द्वितीय सत्र में भारत रत्न लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देते हुए डॉ. भरत कंचन, डॉ. आद...