बागपत, फरवरी 2 -- चांदीनगर। डगरपुर गांव में रटौल क्षेत्र के पिछड़ेपन को लेकर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें वक्ताओं ने शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर उपेक्षा करने का आरोप लगाया। राष्ट्रीय देहात मोर्चा ने विचार गोष्ठी का आयोजन किया। राष्ट्रीय महासचिव मन्तराम नागर ने कहा कि देश की आजादी में रटौल क्षेत्र का विशेष योगदान रहा, लेकिन सरकारों कि गलत नीतियों के कारण यह क्षेत्र विकास में बहुत पीछे रह गया। गोष्ठी में देहात शिक्षक मोर्चा के जिला संयोजक मा. वेदप्रकाश बैसला, नवल सिंह बैंसला, श्यामसिंह, मुनीराम, बबलू कसाना, इंद्रपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, मनिंदर पंवार, सौरभ बैंसला शैलेंद्र कुमार, जयप्रकाश पहलवान, ऋषिराज आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.