संभल, मार्च 9 -- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गुन्नौर के ब्लाक सभागार में शनिवार को विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें नारी शक्ति के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक उत्थान के विषय पर गहन चर्चा हुई। ब्लॉक मिशन मैनेजर आशीष कुमार ने कहा कि सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं चला रही है, जिससे उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है। महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण को लेकर भी सरकार गंभीर है। ब्लॉक कंसल्टेंट सत्यराम सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से कई महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं। उन्होंने महिलाओं को इन योजनाओं की जानकारी लेने और लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर ब्लॉक स्तर पर समूह महिलाओं और अपने क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.