गिरडीह, अक्टूबर 8 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह में गांधी आगमन के शताब्दी समारोह पर मंगलवार शाम नगर भवन में विचार गोष्ठी, सांस्कृतिक कार्यक्रम व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसी के साथ शताब्दी समारोह पर चल रहे दो दिनी कार्यक्रम का समापन हो गया। समारोह का उदघाटन मुख्य अतिथि डीसी रामनिवास यादव, एसपी डॉ बिमल कुमार, झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह, एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, डीएफओ मनीष तिवारी, झामुमो के जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा, दिल्ली विवि के आयुष चतुर्वेदी, दिलीप मंडल आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर के किया। शताब्दी समारोह को लेकर सोमवार को खरगडीहा से पदयात्रा करके पचंबा पहुंचे पदयात्रियों को डीसी ने मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके अलावा रविवार को सर जेसी बोस बालिका उवि में शताब्दी समारोह को लेकर बच्चों के बीच हुए सांस्कृतिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.