मुजफ्फरपुर, जून 3 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता देश के पूर्व रक्षा मंत्री व मुजफ्फरपुर के सांसद रहे जॉर्ज फर्नांडिस की मंगलवार को जयंती मनाई गई। इसको लेकर जिले के विभिन्न राजनैतिक दलों, संगठनों व प्रशासन की ओर से आयोजित कार्यक्रमों में उन्हें याद किया गया। इमलीचट्टी स्थित जिला जदयू के प्रधान कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रामबाबू सिंह कुशवाहा व कार्यकर्ताओं ने जॉर्ज की फोटो पर पुष्प अर्पित किए। पूर्व सांसद अनिल हेगड़े ने कहा कि जॉर्ज सिर्फ नाम नहीं बल्कि विचार की क्रांति का दूसरा नाम हैं। जदयू के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व एमएसली अशफाक अहमद ने जॉर्ज के राजनीतिक पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मुजफ्फरपुर के औद्योगिक विकास में उनका स्वर्णिम योगदान सदैव याद रखा जाएगा। मौके पर मनोज कुमार कुशवाहा, सौरभ कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.