गोपालगंज, फरवरी 1 -- थावे। स्थानीय थाना क्षेत्र के चनावे गांव स्थित मंडल कारा चनावे में गोपालगंज न्यायालय से कैदी की पेशी के बाद वापसी के दौरान कारा गेट पर की गई तलाशी में एक विचाराधीन बंदी के पास से आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। घटना 30 जनवरी की बताई जा रही है। तलाशी के दौरान बंदी के पास से लगभग 500 ग्राम खैनी जैसा पदार्थ तथा 100 छोटे प्लास्टिक पैकेट बरामद किए गए। इस संबंध में मंडल कारा के उपाधीक्षक सोहन कुमार ने थावे थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसके मुताबकि मांझा कांड संख्या 139/25 के अभियुक्त बरौली थाना क्षेत्र के जोकहा गांव निवासी विशाल कुमार चौबे को गोपालगंज कोर्ट से उपस्थापन के बाद कारा लाया जा रहा था। इसी दौरान कारा गेट पर तलाशी में उक्त सामग्री बरामद हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.