कन्नौज, नवम्बर 6 -- जलालाबाद, संवाददाता। बेटे की हत्या के आरोप में जिला कारागार में निरुद्ध विचाराधीन कैदी जेल की रसोईघर में अचेत अवस्था में पाया गया। जानकारी होने पर जेल प्रशासन में हड़कम्प मच गया। आनन फानन कारागार अस्पताल में भर्ती कराया गया। कैदी की हालत बिगड़ने पर उसे तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। कैदी की हालत में सुधार होने के बाद गुरुवार शाम उसे वापस जेल अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। बताया जा रहा कि बंदी ने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ी थी। जानू उर्फ जान मोहम्मद निवासी सासारापुर थाना गुरसहायगंज अपने ही पुत्र की हत्या का आरोपी है। वह सितंबर 2022 से जिला कारागार में निरुद्ध है। बुधवार की देर शाम जानू उर्फ जान मोहम्मद जेल पाकशाला में अचेत अवस्था में पड़ा देखा गया। जिसको देखकर अन्य कैदियों ने जानकारी जेल प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.