अररिया, दिसम्बर 10 -- अररिया,निज संवाददाता अररिया मंडल कारा में लीगल एड डिफेंस काउंसिल और कारा प्रशासन की ओर से बुधवार को मानवाधिकार दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में एलएडीसी चीफ समेत सदस्यों ने जेल में बंद विचाराधीन कैदियों को प्रदत्त उनके अधिकार और कर्तव्य के साथ मानवाधिकार को लेकर जागरूक किया। मौके पर कारा अधीक्षक सुजीत कुमार झा, एलएडीसी चीफ विनय कुमार ठाकुर, डिप्टी चीफ सोहन लाल ठाकुर,सहायक अधिवक्ता अरुणेश गौरव,सहायक अभियोजन पदाधिकारी सुनील कुमार,ट्रैफिक डीएसपी फखरे आलम सहित कारा प्रशासन से जुड़े अधिकारियों ने जेल में बंद सैकड़ों पुरुष बंदियों और दर्जनों महिला बंदियों को उनके विधिक अधिकारों को लेकर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई।मौके पर एलएडीसी चीफ विनय कुमार ठाकुर ने बंदियों ...